इस्लामाबाद/ बलूचिस्तान: आतंकवाद की सरजमी कहे जाने वाले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। आतंवादियों ने यहाँ एक भीडभाड़ वाले इलाके में बम विस्फोट कर दिया। धमाके में अभी तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है वहीँ कई घायल बताये जा रहे हैं।
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले बलूचिस्तान में आतंकियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 20 लोग मारे गए और 40 से ज्यादा घायल बताये जा रहे हैं। धमाका मस्तुंग में डिप्टी चेयरमैन सीनेट मौलाना अब्दुल गफ्फूर हैदरी के काफिले को निशाना बनाने के इरादे से किया गया।
धमाके में हैदरी को भी चोटें आई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सदन के उपसभापति और जमायत-ए-इस्लाम-फजल के वरिष्ठ नेता अब्दुल गफूर हैदरी जब अपने साथियों के साथ मस्जिद के बाहर निकल रहे थे तभी यह धमाका हुआ। इस धमाके में काफिले के कई वाहन नष्ट हो गए। यह घटना प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 70 किमी की दूरी पर हुई। धमाका इतना जबरदस्त था की लोगों के चीथड़े उड़ गये।
वहीँ घटना के पुलिस और सीमांत बल के जवान और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट की तीव्रता देखते हुए हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर ली है।