रांची: राज्य में 1 जून से पंचायत सचिवालय काम करने लगेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किया गया एक और वादा पूरा हो जायेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास सत्ता संभालने के बाद से ही सशक्त पंचायत-सशक्त ग्राम और सशक्त झारखंड की बात कहते रहे हैं। राज्य में जब पंचायत सचिवालय काम करने लगेंगे, तब उनकी यह घोषणा मूर्त रूप ले लेगी। इसे लेकर झारखंड सरकार ने राज्य में लगभग 22 हजार पंचायत स्वयंसेवकों की नियुक्ति कर दी है।
अब 22 हजार सहायकों की नियुक्त राज्य की 4402 पंचायतों में की जा रही है। इन नियुक्तियों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले हो गयी है।
सहायकों और स्वयंसेवकों की नियुक्ति में उन्हें ही प्राथमिकता मिल रही है, जिनकी सूची सरकार को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के भाजपा नेताओं ने उपलब्ध करायी है। सरकार के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को इतने बड़े पैमाने पर रोजी-रोजगार उपलब्ध करानेवाले रघुवर दास पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं।
इसी तरह का काम एक बार पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के रेल मंत्री अब्दुल गनी खान ने किया है, जब उन्होंने 30 हजार के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टीटीइ बना दिया था।
Previous Articleचुनाव आयोग 3 जून से राजनैतिक दलों को ईवीएम हैक करने का देगा मौका
Next Article देश का रोल मॉडल बनेंगे पंचायत सचिवालय