Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अगला पड़ाव विधानसभा का चुनाव : रघुवर
    Top Story

    अगला पड़ाव विधानसभा का चुनाव : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 25, 2019Updated:May 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मिशन 2019 का पहला पड़ाव भाजपा ने पार कर लिया है। राज्य की जनता ने 12 सीटों पर एनडीए को जीत दिलाकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा है। चार महीने के बाद झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। कहा कि मिशन 2019 का अगला पड़ाव विधानसभा चुनाव है। जिस तरह से भाजपा ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को हराया है उसी तरह से विधानसभा के चुनाव में भी महागठबंधन को धूल चटायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राजनीति करती है। देश में एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक चाय बेचनेवाला प्रधानमंत्री बन सकता है और एक मजदूर राज्य का मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रबंधन के सभी विभागों के कार्यों की सराहना की और कहा कि कुशल प्रबंधन और समन्वय से ही पार्टी ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महागठबंधन को धराशायी किया है। उन्होंने इसके लिए सबको बधाई भी दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश और राज्य में जीत कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही मिली है। कहा कि देश अब यह मान चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।
    संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रबंधन के सभी विभागों से उनके अनुभवों को सुना एवं उनके सुझाव भी प्राप्त किये। उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रयासों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने किया। बैठक में प्रबंधन के प्रमुख सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास, प्रतुल शाहदेव, जेबी तुबिद, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, गुरविंदर सेठी, अरविंद सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा, चंद्रा प्रकाश, काजल प्रधान, सुनील साहू, विनोद साहू, योगेश मल्होत्रा, छवि विरमानी, स्वामी देवेंद्र, राकेश चौधरी, राकेश भास्कर, रविनाथ किशोर, ब्रजेश गुप्ता, विनय जयसवाल, रमाकांत महतो, अमित सिंह, अमित सिन्हा, पंकज साहू, उमेश रंजन साहू, मनोज साहू, रमेश पुष्कर, अजित दुबे, नीरज सिंह, बसंत मित्तल, विशाल सिंह, धनांतर पांडेय, ऋतुराज, रवि भट्ट, राहुल अवस्थी, राजश्री जयंती आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में फेल हो गया विपक्ष का क्रिश्चियन और मुसलिम कार्ड
    Next Article धनबाद: हत्यारे पिता को मिली मौत की सजा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version