Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बेटी पैदा हुई, तो पिता ने कर ली आत्महत्या
    Top Story

    बेटी पैदा हुई, तो पिता ने कर ली आत्महत्या

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किस्को (लोहरदगा)। झारखंड समेत पूरे देश में चल रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लोहरदगा के किस्को में उस समय करारा झटका लगा, जब होंदगा गांव में एक व्यक्ति को जैसे ही सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है, उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। लातेहार जिले के कुसमाटांड़ के रहने वाले राजू राम की पत्नी ने रविवार को किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा स्थित अपने मायके में बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के समय उसका पिता भी अपनी ससुराल में ही था। बेटी पैदा होने के बाद वह काफी बेचैन हो गया। इसी क्रम में रात को उसने ससुराल के घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
    इस घटना की बाबत लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि बेटी के जन्म को लेकर राजू राम अवसाद में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। उधर कुछ लोगों का कहना है कि राजू राम मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज 10 वर्ष से चल रहा था। वह ससुराल में इलाज कराने के लिए आया हुआ था।
    किस्को थाना पुलिस का कहना है कि राजू की शादी एक साल पहले लोहरदगा के होंदगा गांव निवासी बसंत राम की पुत्री के साथ हुई थी। वह पिछले 15 दिनों से अपनी ससुराल में रह रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले के हरेक पहलू की पड़ताल में जुटी है। परिजनों की मानें तो उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और ससुराल में इलाज कराने के लिए आया हुआ था।
    रविवार की रात भोजन कर अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह दरवाजा खोलने पर घरवालों को हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL 2019: सीजन के विवाद, लंबे समय तक रहेंगे याद
    Next Article विदाई के बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार, दूल्हा ताकता रहा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025

      पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version