नयी दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनावों के कारण सीबीएसइ की परीक्षाएं पहले हुईं और गुरुवार को 12वीं के नतीजों का ऐलान भी हो गया। सीबीएसइ ने एक साथ सभी 10 जोन के रिजल्ट घोषित कर दिये हैं। इस बार 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल 12वीं के टॉपरों में लड़कियों की संख्या अधिक है। डीपीएस मेरठ रोड, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों के 500 में से 499-499 नंबर हैं। दूसरे पायदान पर भी तीन लड़कियां संयुक्त रूप से हैं। ऋषिकेश की गौरांगी चावला, रायबरेली की ऐश्वर्या और जींद (हरियाणा) की भव्या 498 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहीं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 18 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 11 लड़कियां हैं। पिछले साल की तरह ही इस बार भी लड़कियां अव्वल रही हैं। 88.70 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की है।
Previous Article‘फेनी’ तूफान को लेकर झारखंड में हाइ अलर्ट
Next Article श्रीलंकाः धमाकों के बाद बौद्धों में दहशत का माहौल