चेन्नै : आईपीएल के 12वें सीजन के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से करारी मात देकर चेन्नै सुपरकिंग्स ने एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में 44 रनों की शानदार नाबाद पारी और विकेट के पीछे दो बेहतरीन स्टंप करने के लिए चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। एक समय में चेन्ने के 15 ओवरों में महज 102 रन थे, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी थे, जिन्होंने आखिरी ओवरों में जोरदार शॉट खेलकर टीम को 179 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद फिल्डिंग के लिए टीम उतरी तो एक समय में मजबूत शुरुआत करती दिख रही दिल्ली कैपिटल्स को उन्होंने बेहतरीन स्टंपिंग से दो झटके दिए। खासतौर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (44) को स्टंप कर उन्होंने दिल्ली को करार झटका दिया और उसकी हार तय कर दी। इसके अलावा क्रिस मॉरिस को भी धोनी ने बिना कोई रन बनाए ही स्टंप आउट कर पविलियन भेजा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version