Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाबूलाल मरांडी का पत्र : झारखंड के आठ नगर निकायों का कार्यकाल तीन महीने तक बढ़ाया जाये
    Breaking News

    बाबूलाल मरांडी का पत्र : झारखंड के आठ नगर निकायों का कार्यकाल तीन महीने तक बढ़ाया जाये

    azad sipahiBy azad sipahiMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड के आठ शहरी निकायों का कार्यकाल तीन महीने तक बढ़ाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी सूचना है कि सरकार इन निकायों की कमान अधिकारियों को सौंप सकती है पर ऐसा करना उचित नहीं होगा। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों पर पहले से ही काम का बोझ अधिक है और ऐसा करने से उनपर और दबाव बढ़ेगा। कोरोना राहत अभियान पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।

    पार्षदों की समझ अधिकारियों से अच्छी
    श्री मरांडी ने कहा कि पार्षदों की जमीनी समझ अधिकारियों से कहीं अच्छी होती है और वे संक्रमण के समय में त्वरित गति से परिणाम देने की गारंटी रखते हैं। वहीं आम लोगों के बीच जितने पार्षद सुलभ होते हैं उतने अधिकारी नहीं होते। सरकार को यह भी समझना होगा कि जितने भी सेवाकर्मी और सफाईकर्मी हैं वे स्थानीय होते हैं। इनमें सभी नगर निगम के स्थायी कर्मचारी नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों से इनका सरोकार अच्छा रहता है। जनता के लिए भी अधिकारियों की तुलना में जन प्रतिनिधियों के पास पहुंचना कहीं अधिक सुलभ होता है। ऐसे में कोरोना संकट की भयावहता को देखते हुए सभी स्थानीय निकायों का कार्यकाल तीन महीने तक बढ़ा दिया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों ने भी अवधि विस्तार किया है।

    यह समय राजनीति करने का नहीं
    बाबूलाल ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। अधिकारियों को समझने में काफी समय लगेगा और तब तक कई चीजें हाथ से निकल जायेंगी। इसलिए इस दिशा में त्वरित कदम उठाये जाने की जरूरत है। गौरतलब है कि मई-जून में झारखंड के आठ शहरी निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कोरोना संकट के कारण स्थिति सामान्य होने तक इन स्थानों पर चुनाव की प्रक्रिया आयोग की ओर से स्थगित कर दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला में युवती का जला हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article प्राथमिक शिक्षकों को 11 महीने से वेतन नहीं, सर्टिफिकेट जांच के नाम पर भुगतान लंबित
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version