आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का जन्मदिन रविवार को भाजपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कडरु के नयाटोली स्थित धुमकुरिया भवन में छोटे-छोटे बच्चों और माताओं-बहनों के साथ मिलकर भाजपाइयों ने रघुवर दास और अर्जुन मुंडा का जन्मदिन मनाया। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल तथा ललित नारायण ओझा ने उपस्थित लोगों के बीच फल, बिस्कुट और कुरकुरे वितरित किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों के बीच श्रमिक सुरक्षा किट भी बांटा गया। श्री जायसवाल ने दोनों नेताओं के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता ललित नारायण ओझा, मंतोष सिंह, राजकुमार जायसवाल, अविनाश राय, शुभम जायसवाल और तरूण जायसवाल उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version