Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बड़ा खुलासा, चीन ने WHO से कहा था, कोरोना पर चेतावनी जारी करने में करो देरी
    Top Story

    बड़ा खुलासा, चीन ने WHO से कहा था, कोरोना पर चेतावनी जारी करने में करो देरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर पहले से ही सवालों के घेरे में चल रहे चीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब जर्मनी की समाचार पत्रिका ‘डेर स्पीगल’ ने दावा किया है कि चीन ने कोरोना फैलने को लेकर वैश्विक चेतावनी जारी करने में देरी करने का आग्रह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से किया था। पत्रिका के अनुसार, इसके लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुद डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहैनम को फोन किया था। इसमें उनसे आग्रह किया था कि वे चेतावनी जारी करने में देरी करें। पत्रिका ने जर्मनी की फेडरल इंटेलिजेंस सर्विस से मिली जानकारी के आधार पर यह दावा किया है।

    जानलेवा वायरस फैलने के दौरान जनवरी में यह फोन करके चीन के राष्ट्रपति ने टेड्रोस से उपरोक्त आग्रह किया था। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने इस मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है। संगठन ने एक के बाद एक ट्वीट करके कहा कि शी चिनफिंग और टेड्रोस के बीच कभी कोई बातचीत नहीं हुई। इस तरह की गलत रिपोर्टो से कोविड-19 महामारी से लड़ने के डब्ल्यूएचओ और विश्व के प्रयासों को आघात पहुंचता है। इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि तब भी डब्ल्यूएचओ ने उन आरोपों को खारिज कर दिया था।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि चीन ने 20 जनवरी को कोरोना वायरस के आदमी से आदमी के संक्रमण की जानकारी दी थी। डब्ल्यूएचओ ने 22 जनवरी को कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि वुहान में आदमी से आदमी को संक्रमण हो रहा है। मार्च महीने में इसने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपोर्न स्टार से डेट की खबरों पर एक्ट्रेस की मां ने तोड़ लिए थे रिश्ते, ‘मदर्स डे’ पर सबकुछ हुआ ठीक
    Next Article 12 मई से फिर से चलेगी ट्रेन, आज शाम 4 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version