लखनऊ
कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन के चलते लाखों प्रवासी मजदूर अन्य राज्यों में फंसे हुए है। लॉकडाउन में सभी काम-धंधे बंद हो गये है जिस कारण मजदूरों को दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पा रही है और वह सब किसी भी हाल में अपने घर को लौटना चाहते है। घर लौटने की चाह में लाखों मजदूर पैदल ही हजारों किमी चलने को विवश है। जिस कारण आये दिन रूह कंपा देने वाली घटनाएं घट रही है।
उत्तर प्रदेश में लगातार प्रवासियों के साथ हादसे हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को हुए औरैया हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सख्त तेवर में आ गयें और अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिया कि राज्य के सीमा क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार/श्रमिक पैदल, बाइक या ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहन से न आने पाये। यदि ऐसा पाया जाए तो लोगों को ला रही अवैध गाड़ियों को तत्काल जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए।
सीएम योगी ने यह भी कहा है कि पुलिस पैदल चलने वालों को जागरूक करते हुए उन्हें रोके। उन्होंने इन निदेर्शों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रवासी कामगारों/श्रमिकों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार को जोखिम में डालकर पैदल अथवा अवैध और असुरक्षित वाहन से घर के लिए यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सभी प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी के लिए युद्ध स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करा रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



