रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त रांची को बुढ़मू की तीन बच्चियों को हर संभव सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश दिया है।
यह है मामला
मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर बताया गया कि रांची के बुढ़मू की तीन बेटियों की मां का निधन इलाज के अभाव में हो गया। अब ये बच्चियां घर के लिए चुआं से पानी लेकर आ रहीं हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। सीएम ने इस पर त्वरित कार्रवाई की।
तमिलनाडु में फंसी बच्चियों की मदद करें
मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से तमिलनाडु में फंसी राज्य की 100 बच्चियों की मदद करने हेतु आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी की तमिलनाडु में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह व अन्य जिलों के 100 से ज्यादा बच्चियां फंसी हैं। उन्हें झारखंड लाने हेतू त्वरित कार्रवाई करने की आवश्कता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version