Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रवासी कामगारों की मदद के लिए श्रमिक आयोग का गठन हो :बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    प्रवासी कामगारों की मदद के लिए श्रमिक आयोग का गठन हो :बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से श्रमिक आयोग के गठन की मांग की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वापस लौटे श्रमिकों का जिलावार डाटा बने। बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के रूप में एक बड़ी चुनौती हम सब के समक्ष आई है। इस महामारी ने सालों-साल से चली आ रही तमाम व्यवस्था को खासकर आर्थिक व रोजगार के ढांचे को पूरी तरह अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। अभी जो सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है वह प्रवासी मजदूरों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने और उनका पलायन रोकने का है। मजदूर किसी भी प्रदेश के महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद माना है कि झारखंड के प्रवासी मजदूरों की संख्या 10 लाख से कहीं अधिक है। अभी तक इनकी संख्या का सही आकलन नहीं हो पाया है। पहले क्या हुआ, क्यों नहीं हुआ, इसकी विवेचना करने का यह उपयुक्त समय नहीं है। इससे इतर और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रवासी मजदूरों का हित हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को प्रवासी मजदूरों का उनकी दक्षता के साथ जिलावार एक डाटा तैयार करनी चाहिए। कहने का तात्पर्य है कि जो भी प्रवासी मजदूर लौटे हैं वे किस क्षेत्र में दक्ष हैं इसका पूरा विवरण तैयार करना होगा। रियल एस्टेट, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नीशियन, बिल्डिंग डेकोरेटर, केयरटेकर, चालक, ब्यूटीशियन, ऑटोमोबाईल, फर्नीचर के काम आदि में कितने लोग पारंगत हैं सभी का जिलावार डाटा तैयार हो। फिर उनके हिसाब से उनके हुनर के हिसाब से रोजगार सृजन करने की जरूरत है। सरकार चाहे तो पारंगत मजदूरों की ग्रेडिंग भी करवा सकती है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जानकारी मिली है कि उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोना संकट में मजदूरों की पीड़ा और परेशानी को देखते हुए श्रमिक आयोग के गठन का निर्णय लिया है। यूपी सरकार मजदूरों को अपने प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराने, बीमा कवर देने सहित सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की दिशा में भी काम कर रही है। वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर यह प्रवासी मजदूरों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। हमें लगता है कि झारखंड सरकार को भी इसी तर्ज पर झारखंड श्रमिक आयोग का गठन करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक बंधु तिर्की ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
    Next Article दामोदर नदी पर पुल बना रही कंपनी के दो कर्मचारियों को लेवी के लिए किया गया अगवा
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version