Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»खेल रत्न के लिए अंजुम और जसपाल राणा द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित
    अन्य खेल

    खेल रत्न के लिए अंजुम और जसपाल राणा द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित

    azad sipahiBy azad sipahiMay 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    नयी दिल्ली। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एनआरएआइ) ने खेल रत्न के लिए अंजुम मुदगिल का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है। मुदगिल वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-2 पर हैं। जबकि द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए लगातार दूसरे साल जसपाल राणा के नाम की सिफारिश की है। पिछली बार पैरालिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। एनआरएआइ ने पिस्टल शूटर के चंैपियन सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया है। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया जायेगा।

    मुदगिल ने 2008 वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था: मुदगिल ने 2008 में डेब्यू किया था। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक के लिए 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के लिए कोटा हासिल कर लिया है। मुदगिल ने 2008 के आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था। पिछली बार बीजिंग और म्यूनिख में हुए वर्ल्ड कप में उन्होंने दिव्यांश के साथ मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड जीता था। फेंसिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के सेक्रेटरी बसीर खान ने बताया कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए तलवारबाज भवानी देवी का नाम भेजा जायेगा। भवानी ने 2018 में सीनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में साब्रे स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। वे कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं।

    पहली बार खेल मंत्रालय ने ऑनलाइन आवेदन मंगाये: खेल मंत्रालय ने कोरोनावायरस की वजह से इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के दावेदारों से नामांकन पहली बार ई-मेल से मंगाये हैं। आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गये हैं। इसकी आखिरी तारीख 3 मई है।
    खेल दिवस पर राष्ट्रपति देते हैं पुरस्कार: हर साल 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
    Next Article ‘वर्क फ्रॉम होम’ के लिए तैयार हो रहे हैं मोदी सरकार के 75 मंत्रालय
    azad sipahi

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
      • कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ
      • बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी
      • झारखंड की कृषि मंत्री ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बीडीओ और सीओ सहित कई कर्मी अनुपस्थित
      • एसएसपी ने सात पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, अशोक कुमार बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version