Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विदेशों में क्यों भेजी गयी वैक्सीन ? भाजपा ने बताई वजह
    Breaking News

    विदेशों में क्यों भेजी गयी वैक्सीन ? भाजपा ने बताई वजह

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2021Updated:May 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र पर वैक्सीन न देने के दिल्ली की केजरीवाल सरकार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से ऐसे आरोप लगा रही है। इसके साथ ही वैक्सीन दूसरे देशों को क्यों भेजी गई इस बात पर भी पार्टी ने अपना पक्ष रखा।

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा देश के बाहर जो कोविड वैक्सीन डोज भेजे गए हैं, वे दो कैटेगरी के तहत भेजे गए हैं। पहली कैटेगरी है ऐड अर्थात ग्रांट के रूप में और दूसरी कैटेगरी है कमर्शियल एवं लाइसेंसिंग लाइबिलिटी के रूप में। देश में कोई भी सरकार होती तो उसे वैक्सीन की आपूर्ति करनी ही होती।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐड के तौर पर केवल 1.07 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज ही अब तक दूसरे देशों को मदद के रूप में भेजी गई है। इसमें से 78.5 लाख वैक्सीन डोज हमने अपने सात पड़ोसी देशों को दी हैं।

    डॉ पात्रा ने कहा कि विदेश भेजे गई कुल वैक्सीन का केवल 16 प्रतिशत हमने ऐड अर्थात् ग्रांट के रूप में अपने पड़ोसी और दूसरे देशों को दिया है। बाकी 84 प्रतिशत अर्थात् 5 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज कमर्शियल और लाइसेंसिंग लाइबिलिटी के तहत बाहर भेजे गए हैं।

    डॉ पात्रा ने कहा कि इसके अतिरिक्त बाहर गए कुल वैक्सीन डोज का 12.5 प्रतिशत कमर्शियल एडवांस के तौर पर सऊदी अरब को गया है। सऊदी अरब में काफी संख्या में भारतीय रहते हैं और सऊदी अरब वहां रहने वाले सभी भारतीयों को भी मुफ्त में दोनों वैक्सीन लगा रही है। ऐसे में सऊदी अरब को भी जो वैक्सीन डोज भेजे गए, इसे गलत नहीं ठहराया जा सकता।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लाइसेंसिंग लाइबिलिटी के कारण भी सीरम इन्स्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया को अपने कुछ वैक्सीन डोजेज बाहर भेजने पड़े।

    पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कुछ नेताओं की कोविड वैक्सीन के फ़ॉर्मूला को सार्वजनिक करने की मांग पर जवाब देते हुए कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के पास कोवीशील्ड का लाइसेंस है ही नहीं, इसलिए हम उसके फ़ॉर्मूला को चाह कर भी सार्वजनिक नहीं कर सकते। यह फ़ॉर्मूला तभी सार्वजनिक हो सकता है जब यूएन के सभी देश ट्रिप्स वेव-ऑफ़ करने के लिए तैयार हो जाएं। भारत, दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू से ही इस मुहिम में लगा हुआ है।

    आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को वोट की राजनीति बाद में करनी चाहिए। इस वक्त उन्हें ओछी राजनीति से परहेज करना चाहिए।

     भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 26 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता कर बताते हैं कि दिल्ली सरकार ने 1.34 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर प्लेस कर दिया है जबकि दिल्ली सरकार द्वारा लिखे गए लेटर में ऑर्डर प्लेस करने की बात के बजाय ‘प्लानिंग टू प्रोक्योर’ का जिक्र है।

    इस लेटर से स्पष्ट है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोवैक्सीन को खरीदने की इच्छा 07 मई 2021 को जताई थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि केजरीवाल सरकार ने काफी समय बाद महज कुछ दिन पहले 07 मई को भारत बायोटेक को लेटर लिखा जबकि यह ऑर्डर नहीं था बल्कि केजरीवाल सरकार द्वारा वैक्सीन को खरीदने की इच्छा जताई गई थी। वैक्सीन खरीद के लिए एडवांस पेमेंट किया जाता है, ऑर्डर प्लेस किया जाता है जो केजरीवाल सरकार ने अब तक नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवासेपुर में सरेआम गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या, दो बाइक बरामद
    Next Article झारखंड में 27 मई तक बढ़ाया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह
    azad sipahi

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026

      पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version