Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»10 घंटे की पूछताछ में प्रेम प्रकाश ने कई राज खोले, बॉडीगार्ड से भी होगी पूछताछ
    Breaking News

    10 घंटे की पूछताछ में प्रेम प्रकाश ने कई राज खोले, बॉडीगार्ड से भी होगी पूछताछ

    azad sipahiBy azad sipahiMay 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अग्रवाल बंधुओं को भी भेजा जाता था पैसा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के मनरेगा घोटाले की जांच के क्रम में खनन विभाग में करप्शन का मामला सामने आने के बाद राज्य में तबादले के खेल की भी पोल खुल गयी है। इस पूरे प्रकरण में दलालों की सक्रियता, उनकी भूमिका और सरकार के फैसले में उनके हस्तक्षेप की जानकारी इडी को लगी। अब ब्यूरोक्रेट्स और सत्ता के करीबी माने जाने वाले दलाल प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार को एक बार फिर कबूला कि वह ठेका मैनेज करने, जिला का एसपी और डीसी कौन होगा, यह तय करने और बड़े आइपीएस अधिकारियों के तबादले में भूमिका निभाता था और इस एवज में मोटी रकम वसूल करता था तथा रकम का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता के अग्रवाल बंधुओं को भी भेजी जाती थी। जैसा जिला, वैसा दाम तय था। अवैध खनन के लिए वसूली सिंडिकेट काम करता है। उसने अवैध कोयला तस्करी, पत्थर तस्करी और बालू तस्करी में भी भूमिका निभाने की बात स्वीकार कर ली है। कुछ ऐसे नेताओं के नाम भी बताये हैं, जो इसमें हिस्सेदार थे। झारखंड कैडर के कई आइपीएस अधिकारियों का नाम भी प्रेम प्रकाश ने इडी को बताया है और कहा है कि इनके पदस्थापन उसके चलते हुए हैं। कुछ आइपीएस अधिकारियों ने जूनियर अधिकारियों को जिला में पदस्थापित कराने में भी भूमिका निभायी है। जब सवाल करने लगे, तो उसके पसीने उतरने लगे। प्रेम प्रकाश ने यह भी स्वीकार कर लिया है कि उसे किस अधिकारी ने झारखंड लाया था। इडी को पता चला है कि उसने अपने से जुड़े लोगों को मोबाइल डाटा और व्हाट्सएप चैट डिलीट करने को कहा था। उसने उन लोगों के नाम बताये हैं, जो उससे जुड़े थे।

    शेल कंपनी के बारे में दी जानकारी : शेल कंपनी के बारे में भी प्रेम प्रकाश ने महत्वपूर्ण जानकारी इडी को दी है और स्वीकार किया है कि उसके जरिये काला धन को सफेद किया जाता था। अब उसके बताये या स्वीकार किये गये बयान के आधार पर इडी आगे की कार्रवाई करेगी।

    हरमू में अफसर बजाते थे सलामी : मनचाही पोस्टिंग के लिए झारखंड के कुछ आइएएस और आइपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश के यहां आया-जाया करते थे। वह महफिल सजाता था और अधिकारी उसके दरबारी हुआ करते थे। उसने सबके नाम बताये हैं। समय-समय पर वह पार्टी दिया करता था, जिसमें अधिकारी आया करते थे। उसने यह भी स्वीकारा है कि अशोकनगर के विशाल चौधरी, अनिल झा और निशिथ केशरी से उसके अच्छे रिश्ते हैं और दलाली के इस खेल में उन सबों की भी भूमिका है।

    मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी सवाल : प्रेम प्रकाश से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी सवाल किया जा रहा है। उससे पूछा जा रहा है कि कितना पैसा कहां का पाया और किस-किसको कितनी हिस्सेदारी देता था। इडी के अधिकारी उससे ो लंबी पूछताछ कर रहे हैं। उसके यहां से भी निवेश के दस्तावेज मिले हैं, उस पर भी सवाल पूछे गये हैं। वह शुक्रवार को खुद के बीमार होने का बहाना भी बना रहा था।

    बॉडीगार्ड से भी होगी पूछताछ : इडी ने तय किया है कि प्रेम प्रकाश को जो बॉडीगार्ड उपलब्ध कराये गये थे, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाये और यह जानकारी ली जाये कि वह कहां जाता था। कहीं पुलिसकर्मी पैसा लेकर बाहर तो नहीं जाते थे।

    लग्जरी लाइफ जीते हैं दलाल : अधिकारियों के दलाल लग्जरी लाइफ जीते हैं। इनके यहां वह सबकुछ उपलब्ध होता है, जो ऐश करने के लिए काफी है। दलाल भी विदेशों का भ्रमण करते हैं, अधिकारियों का पैसा कमाते हैं।

    व्हाट्सएप चैट पढ़ कर शर्म से डूब जायेंगे आप
    अधिकारियों के साथ जो व्हाट्सएप चैट हैं, उसे पढ़कर कोई भी शर्म से डूब जायेगा। अश्लीलता की सारी हदें अधिकारियों ने पार कर दी हैं, जो उसके दरबार के दरबारी हुआ करते थे। लड़कियों के साथ तस्वीर के अलावा आपत्तिजनक चैट भी इडी के हाथ लगे हैं। साथ ही, कितना पैसा किस महीने में कहां पहुंचाना है, इसकी भी बातचीत मिल गयी है।

    कई नेता-अधिकारी पड़ सकते हैं परेशानी में
    इडी की पूछताछ में दलालों के कबूलनामे से कई अधिकारियों और नेताओं की परेशानी बढ़ सकती है। पूछताछ के लिए ही उन्हें भी बुलाया जा सकता है। कुछ अधिकारियों को तो एक-दो दिनों में बुलाया जा सकता है।

    विशाल चौधरी का व्हाट्सएप चैट रिकवर, कीमती वाहन जब्त
    एक आइएएस अधिकारी के करीबी विशाल चौधरी ने छापेमारी के दिन अपने मोबाइल के चैट को रिमूव कर दिया था। उसे रिकवर कर लिया गया है। उसमें भी लेनदेन सहित आपत्तिजनक बातें मिली हैं। विशाल चौधरी से इडी फिर पूछताछ करेगी। विशाल चौधरी वह पुल है, जो सरकार और अधिकारियों के बीच मध्यस्थ का काम करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय खेल घोटाला : एनजीओसी कार्यालय में सीबीआइ की छापेमारी
    Next Article बताये क्या मिला अब तक, छापों से विचलित नहीं झारखंड सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version