Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बाबूलाल मरांडी ने सरकार को बताया फरार दाहू यादव का पता
    Top Story

    बाबूलाल मरांडी ने सरकार को बताया फरार दाहू यादव का पता

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा विधायक दल नेता ने ट्वीट कर दी जानकारी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। साहिबगंज के दाहू यादव की तलाश में झारखंड पुलिस लगी है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भी उसके पीछे लगी है। यहां तक कि पिछले दिनों उसके घर की कुर्की जब्ती भी की गयी है। इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में बताया है। उन्होंने ट्वीट् कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि इडी केस का अभियुक्त और साहिबगंज का अपराधी दाहू यादव अभी दलाही पहाड़ की दलाही बस्ती में अपने गैंग के लोगों को बुला कर मीटिंग कर रहा है, जबकि सरकार और पुलिस को वह महीनों से ढूंढे नहीं मिल रहा है। बाबूलाल ने दाहू के नहीं पकड़े जाने पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि उसके नहीं पकड़े जाने का कारण यह है कि दाहू यादव के चांदी के चमचमाते जूते की चोट से वहां के पुलिस वालों के हाथ बंधे हुए हैं। सत्ता का संरक्षण है, सो अलग। उन्होंने मुख्यमंत्री को इंगित करते हुए आगे लिखा कि दो दिनों पहले दाहू के यहां कुर्की जब्ती की नौटंकी वाली खबर पर तो आपकी नजर पड़ी ही होगी। सरकार अपनी न सही, कम से कम राज्य की इज्जत की तो चिंता करे। सरकार कलम उठाये और वहां के एसपी को आदेश दे कि दाहू और उसके गुर्गों को 24 घंटे में पकड़ कर अंदर करो, वरना खुद को सस्पेंड समझो। दाहू की काली कमाई के हिस्सेदार प्रशासन, पुलिस के लोगों पर एफआइआर की चेतावनी दें, फिर देखिये आपकी वही पुलिस दो घंटे में दाहू को घुटने के बल चला कर जेल पहुंचा देगी। बाबूलाल ने सीएम के अलावा डीआइजी दुमका और झारखंड पुलिस के साथ भी सोशल मीडिया के जरिये इस सूचना को साझा किया है।

    केरला स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करे सरकार : बाबूलाल मरांडी ने चिंता जताते हुए कहा है कि झारखंड में खासकर बांग्लादेश से सटे संथालपरगना के इलाके में आदिवासी संताल बच्चियां जिहादियों का शिकार बन रही हैं। ऐसे में हमंत सोरेन को अपने आदिवासी संताल समाज की बच्चियों में जागरूकता लाने और संतालों की जमीन छीनने, इनका अस्तित्व समाप्त कराने के लिए काम करने वाली ऐसी शक्तियों से बचाने के लिए जागरूकता फैलाने वाली इस केरला स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए। सरकारी स्तर पर बांग्लादेश से प्रभावित संताल परगना के सुदूर गांवों तक जगह-जगह इस फिल्म को दिखलाने का इंतजाम भी करवाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘द केरला स्टोरी’ को लेकर हंगामा है क्यूं बरपा?
    Next Article 30 जून को भोगनाडीह में होगा राजनीतिक विस्फोट : लोबिन
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version