Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»क्राइम»तीन माह के वेतन के बदले ली 16 हजार की रिश्वत, चाइल्ड लाइन निदेशक गिरफ्तार
    क्राइम

    तीन माह के वेतन के बदले ली 16 हजार की रिश्वत, चाइल्ड लाइन निदेशक गिरफ्तार

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ ने मंगलवार रात को कार्रवाई करते चाइल्ड लाइन चित्तौड़गढ़ के निदेशक एवं एनजीओ संचालक भोजराज सिंह पदमपुरा को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चाइल्ड लाइन के कर्मचारी को तीन माह का वेतन देने के बदले में रिश्वत राशि ली गई थी। आरोपी आसरा विकास संस्थान का संस्थापक और चाइल्ड लाइन का निदेशक है।

    एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि गांधीनगर सेक्टर 5 निवासी गोपाल पुत्र देवीलाल चावला ने एसीबी में शिकायत की थी। इसमें बताया कि प्रार्थी ने 15 सितंबर 2022 से चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में काम करने के लिए ज्वाइन किया था। इसके बाद से ही आरोपी उदयपुर निवासी भोजराज पुत्र दलपत सिंह ने गोपाल चावला को वेतन नहीं दिया था। गोपाल चावला ने जब अपने काम के बदले में वेतन मांगा तो आरोपित ने रिश्वत की मांग कर दी। एनजीओ संचालक ने 1 अगस्त 2022 से 15 सितंबर 2022 तक के फर्जी हाजरी लगा कर डेढ़ महीने के 12 हजार रुपए गोपाल चावला के अकाउंट में जमा करवाएं। इसके अलावा 16 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 की वैध सैलरी के 4000 रुपए भी अकाउंट में जमा करवाए। इसके बाद भोजराज सिंह ने गोपाल चावला से इन्हीं रुपयों की मांग की। उसने गोपाल चावला के अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने का वेतन रुकवा दिया और 16 हजार रुपए उसके बदले में देने की बात कही। एएसपी कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि शिकायत मिलते ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देश पर ट्रेप की कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले 5 मई को सत्यापन किया गया। भोजराज ने यह 16 हजार रुपए लेने के लिए गोपाल चावला को कलक्ट्रेट में स्थित पुराना हॉस्पिटल परिसर में संचालित चाइल्ड लाइन ऑफिस में बुलाया। गोपाल चावला देर मंगलवार रात को ऑफिस गया और भोजराज को रुपए दिए। इसी दौरान एसीबी की टीम ने भोजराज को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक दया लाल चौहान, हेड कॉन्स्टेबल दलपत सिंह, ओमप्रकाश, श्यामलाल, कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह, मान सिंह, महिला कॉन्स्टेबल आशा कुमारी, कांस्टेबल ड्राइवर शेरसिंह शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के 17 जिलों में दो दिन लू चलने के आसार
    Next Article उरई में बदमाशों ने की ड्यूटी पर तैनात सिपाही की गोली मारकर हत्या
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version