रांची। हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला टीम ने शानदार जीत के साथ शुरूआत की। बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, राउरकेला (ओडिशा) में 4 मई से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में झारखंड ने अपने पहले मैच में शनिवार को उत्तराखंड की टीम को 4-0 से परास्त किया।

टूर्नामेंट का समापन 14 मई को होगा। मैच शुरू होने से पूर्व राउरकेला में उपस्थित हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मैच की समाप्ति के बाद टीम को बधाई दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version