Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल लश्कर आतंकी भुट्टावी की पाकिस्तान जेल में मौत
    विदेश

    मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल लश्कर आतंकी भुट्टावी की पाकिस्तान जेल में मौत

    adminBy adminMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की शेखूपुरा जेल में मौत हो गयी। वह आतंकवाद को वित्तीय सहायता के मामले में सजा काट रहा था।

    वर्ष 2008 में भारत की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई पर जबर्दस्त आतंकी हमले हुए थे। इन आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी भी शामिल था। वर्ष 2011 में भुट्टावी ने खुद 20 साल तक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने की बात कबूल की थी। वर्ष 2011 में अमेरिका ने भी भुट्टावी पर आतंकी हमलों के लिए धन जुटाने और उग्रवादियों की भर्ती करने के आरोप लगाते हुए उस पर पाबंदियां लगाई थीं। तब अमेरिका ने कहा था कि भुट्टावी ने अपने भाषणों और फतवे जारी कर आतंकियों को मुंबई पर हमले के लिए तैयार किया था।

    पाकिस्तान में रह कर आतंकवाद के प्रसार के लिए धन मुहैया कराने (टेरर फंडिंग) के मामले में भुट्टावी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की शेखुपुरा जेल में बंद था। वर्ष 2020 में उसे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ साढ़े सोलह साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जेल में ही दिल का दौरा पड़ने से भुट्टावी की मौत हो गयी। खुफिया एजेंसियों ने भी भुट्टावी की मौत की पुष्टि की है। जेल में मौत के बाद मंगलवार को लाहौर में भट्टावी का अंतिम संस्कार किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकाल लोक में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियां संबंधित ठेकेदार से पुन: कराई जाएंगी स्थापित: भूपेन्द्र सिंह
    Next Article KIUG-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली इशिका के खून में बसी है पहलवानी
    admin

      Related Posts

      डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

      May 10, 2025

      यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोका

      May 10, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      • मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version