खूंटी। कर्रा प्रखण्ड के के जलटंडा ग्राम में मंगलवार को झामुमो किसान मोर्चा की हुई बैठक में राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय समिति सदस्य हेमन्त तोपनो ने की।

बैठक में पार्टी का जयगरुकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील पहान, प्रकाश मुण्डा, बीरेन्द्र कुमार, धुनसुली पंचायत अध्यक्ष रूपचंद कंडुलना, कर्रा प्रखण्ड उपाध्यक्ष सामुएल सांगा, जॉर्ज सांगा आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version