Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»मुंबई आतंकी हमलों का आरोपित तहव्वुर राणा अमेरिका से लाया जाएगा भारत, प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी
    विदेश

    मुंबई आतंकी हमलों का आरोपित तहव्वुर राणा अमेरिका से लाया जाएगा भारत, प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी

    adminBy adminMay 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के एक आरोपित तहव्वुर राणा को अमेरिका से जल्द ही भारत लाया जाएगा। एक अमेरिकी अदालत ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।

    भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को ताबड़तोड़ आतंकी हमले किये गए थे। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने गोलीबारी व बम धमाके किये थे, जिनमें छह अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए थे। इन हमलों में तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। हमलों के लिए पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यापारी तहव्वुर राणा को भी जिम्मेदार माना गया था।

    तहव्वुर अमेरिका में था, जहां 10 जून 2020 को भारत ने शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण की मांग की थी। भारतीय अधिकारियों ने तहव्वुर राणा के मुंबई आतंकी हमले में शामिल होने की बात कही थी। इन आरोपों के आधार पर मांग की गई कि तहव्वुर राणा को भारत भेजा जाए।

    राणा के भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध को जो बाइडन प्रशासन से समर्थन और मंजूरी मिली थी। कैलिफोर्निया की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज जैकलिन चूलजियान ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी देते हुए 48 पन्नों का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने प्रत्यर्पण अनुरोध के समर्थन और विरोध से जुड़े सभी दस्तावेजों की समीक्षा की है और उन पर विचार किया है। इस तरह की समीक्षा और विचार के आधार पर और अदालत में चर्चा किए गए कारणों के निष्कर्ष पर राणा की प्रत्यर्पण योग्यता को प्रमाणित किया जाता है, जो अनुरोध का विषय है।

    अदालत की कार्यवाही के दौरान अमेरिकी सरकार के वकीलों ने तर्क दिया कि राणा को पता था कि उसके बचपन का दोस्त डेविड कोलमैन हेडली, लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है। तहव्वुर राणा ने उसे उसकी गतिविधियों के लिए कवर प्रदान किया, जो आतंकी की मदद करना है। कहा गया कि राणा को हेडली की बैठकों और हमले की रणनीति के बारे में पता था, जिसमें कुछ टारगेट भी शामिल थे। अमेरिकी सरकार ने दावा किया कि राणा साजिश का हिस्सा था और इस लिहाज से उसने एक आतंकवादी कृत्य करने का बड़ा अपराध किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के पोखरा से होंगी चीन के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें
    Next Article कर्नाटक में ढाई-ढाई साल का होगा कार्यकाल, सिद्धारमैया 20 मई को लेंगे शपथ, डीके लोकसभा चुनाव के बाद
    admin

      Related Posts

      माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

      May 14, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

      May 14, 2025

      जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version