रांची। आदिवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गुरुवार को कांग्रेस भवन रांची में चेयरमैन जोसाई मार्डी की अध्यक्षता में संगठन सशक्तीकरण को लेकर बैठक हुई। मौके पर प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जन समस्याओं पर मुखर होकर काम कर रही है। आदिवासी कांग्रेस कमेटी का गठन इसलिए हुआ ताकि आदिवासियों के सम्मान और संस्कृति के लिए साथ मिलकर चला जाए। उन्होंने उपस्थित आदिवासी नेताओं से आह्वान किया कि राजनीति एक सेवा कार्य है अत: आदिवासी कांग्रेस को मजबूत बनाइए एवं आदिवासी समाज की सेवा करिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी के साथ खड़ी रही है। जरूरत है आदिवासी कांग्रेस प्रखंड से लेकर पंचायत तक आदिवासी को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। आदिवासी का विश्वास सदैव कांग्रेस पार्टी के प्रति दृढ रहा है। झारखंड में आदिवासी कांग्रेस संगठन की नियमित बैठक सुनिश्चित करते हुए अविलंब जिला एवं प्रखंड स्तर तक आदिवासी कांग्रेस को सशक्त बनाने का कार्य करें। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि आदिवासियों को केवल चुनावी राजनीति नहीं वरन संगठन के नेतृत्वकर्ता के रूप में समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की जरूरत है।

आदिवासियों की जन समस्याओं का निदान करेगी कांग्रेस पार्टी : मार्डी
आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश चेयरमैन जोसाई मार्डी ने कहा कि राज्य के आदिवासियों की जन समस्याओं पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई है। जितने भी आदिवासियों की जन समस्या है उसे कांग्रेस पार्टी निदान करेंगी। निर्णय लिया गया कि 16 जून को रांची में आदिवासी कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जून माह के अंत तक सभी जिलों में आदिवासी कांग्रेस का गठन किया जायेगा। तत्पश्चात सभी जिलों में जिला स्तरीय आदिवासी कांग्रेस का सम्मेलन होगा। मौके पर कांग्रेस के संजय मरांडी, अनूप लकड़ा, विल्सन टोपनो, सरायकेला जिला से अजीत पॉल कुजूर, चितरंजन मुर्मू, संदीप खलखो बंसत सुरीन आदि शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version