Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भून डाला
    Top Story

    ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भून डाला

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पिंटू कुशवाहा दिनकर
    बड़कागांव। हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी साइट पर दिनदहाड़े अपराधियों ने एनटीपीसी के साथ काम करनेवाली कंपनी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर शरद की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना दोपहर 12 बजे की है। इस घटना को दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने अंजाम दिया। ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोआॅर्डिनेट के पद पर काम करनेवाले शरद हैदराबाद के रहनेवाले थे। हत्या बड़कागांव स्थित एनटीपीसी साइट आफिस के बाहर ही की गयी है।

    बॉडीगार्ड भी घायल, चल रहा है इलाज : प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बड़कागांव थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग-बड़कागांव मेनरोड के हेठगढ़ा की है। शरद और बॉडीगार्ड स्कार्पियो गाड़ी (जेएच 2 एडब्लू 2210) के ड्राइवर के साथ हजारीबाग से केरेडारी कार्यलय जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में शरद को सीने में एंव बॉडीगार्ड पुलिस के जवान राजेन्द्र प्रसाद को कमर में गोली लगी। दोनों को तत्काल हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शरद की मौत हो गयी।

    पुलिस कर रही है अपराधियों की तलाश : घटना की सूचना पर हजारीबाग पुलिस उपमाहनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी चौथे मनोज रतन, एएसपी कुमार सुवाशीष, एसडीपीओ बड़कागांव अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव बिनोद तिर्की, केरेडारी थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा, कर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, डाडीकला ओपी प्रभारी मणिलाल एंव बड़कागांव थाना के एसआइ प्रशांत मिश्रा व सशस्त्र बल के साथ मौके पहुंचे। इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।
    बुलेटप्रूफ गाड़ी छोड़ कर आफिस गये थे शरद: प्रोजेक्ट कोआर्डिनेट शरद हर रोज अपने बुलेट प्रूफ गाड़ी से दफ्तर जाते थे। वह मंगलवार को बुलेट प्रूफ गाड़ी छोड़ कर स्कॉर्पियो से साइड के लिए निकले थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर क्या वजह थी कि उन्होंने अपने बुलेट प्रूफ वाहन को छोड़ा कहीं योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। किसने उन्हें अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी छोड़ने के लिए और दूसरे वाहन पर जाने के लिए कहा |

    मामले की जांच की जा रही:
    एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि विद्युत कंपनी के पदाधिकारी को गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गयी। बॉडीगार्ड को गोलियां लगी हैं। घायल बॉडीगार्ड का इलाज जारी है। घटना के बाद तुरंत सभी रास्तों मैं चेकिंग शुरू कर दिया गया है। छापामारी भी जारी है। घटना को किसने अंजाम दिया इसकी पड़ताल हो रही है।
    त्रिवेणी के एजीएम की भी हुई थी हत्या : बताते चलें कि पूर्व में भी बड़कागांव एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के एजीएम गोपाल सिंह की हत्या 2 दिसंबर 2019 को हजारीबाग के जुलु पार्क रोड के पास देर शाम में अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। जिसकी गहन छानबीन हजारीबाग पुलिस ने की थी। पुलिस द्वारा गहन छानबीन करने के बाद सदर एसडीपीओ कमल किशोर भगत के अनुसार गोपाल सिंह की हत्या 6 लोगों ने मिलकर किया था। ठेकेदारी करने को लेकर कमेटी के कुछ लोगों से गोपाल सिंह का अपराधियों के साथ अनबन हुई थी। इस कारण बाहर के अपराधियों को बुलाकर उसकी हत्या करवा दी गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 6 विकेट से दर्ज की आसान जीत
    Next Article पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025

      आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

      May 21, 2025

      झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version