Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार
    Top Story

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे इस्लामाबाद हाइकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान दो मामलों में जमानत के लिए हाइकोर्ट पहुंचे थे। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) ने आरोप लगाया- इमरान खान को पीटा जा रहा है। पार्टी ने खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया है।
    आइजी अकबर खान ने कहा कि अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में इमरान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक अल कादिर ट्रस्ट घोटाला 50 अरब रुपये से ज्यादा का है और इसका फायदा सिर्फ इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने उठाया।

    रविवार को एक रैली में इमरान ने खुफिया एजेंसी आइएसआइ की पॉलिटिकल विंग के चीफ फैसल नसीर पर बेहद संगीन आरोप लगाये थे। खान ने कहा था कि फैसल मेरा कत्ल करना चाहते हैं। इसमें कुछ अफसर उनका साथ दे रहे हैं। फौज को मजबूरन सामने आकर इन आरोपों को खारिज करना पड़ा। इसके बाद मंगलवार को लाहौर से इस्लामाबाद रवाना होने से पहले इमरान ने कार से एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें आरोप दोहराया। कहा- फौज बहुत गौर से सुन ले। मैं डरनेवाला नहीं हूं और न पाकिस्तान छोड़ कर कहीं जाऊंगा। इसके करीब चार घंटे बाद ही उन्हें इस्लामाबाद हाइकोर्ट के बायोमैट्रिक रूम से शीशा तोड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान की पार्टी पीटीआइ के नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि खान को टॉर्चर किया जा रहा है। वे खान साहब को मार रहे हैं। पार्टी के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इमरान के वकील का भी वीडियो शेयर किया गया है।

    इस्लामाबाद हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गिरफ्तारी के बाद होम सेक्रेटरी और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को 15 मिनट के भीतर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलायेंगे। ये लोग कोर्ट में आयें और बतायें कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भून डाला
    Next Article ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर हंगामा है क्यूं बरपा?
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version