कोलकाता। पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी सरकार के दूसरे वर्ष पूर्ति को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ‘काला’ दिन करार दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2021 में 02 मई को विधानसभा चुनाव का परिणाम आया और उसके बाद से राज्य भर में 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर बलिदानी भाजपा कार्यकर्ताओं से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि ‘2021 के दो मई को चुनाव बाद हिंसा में जिन लोगों को मौत के घाट उतारा गया था, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हूं। भयानक हिंसा और बर्बरता के शिकार हुए इन लोगों की लाश पर तृणमूल कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। आज उसी काले दिन की दूसरी वर्ष पूर्ति है। वर्तमान में क्षेत्रीय पार्टी बन चुकी तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ हर तरह की बर्बरता की थी। बंगाल के लोकतंत्र के लिए यह अभिशप्त काला दिन है। हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान हम लोग कभी नहीं भूलेंगे। उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अबाध हिंसा कोई भूले नहीं यह याद रखा जाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य भर में ‘काला दिवस’ पालन करने की घोषणा की है। इसके अलावा गंगा किनारे बलिदानी भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण भी किया जाएगा। दिलीप घोष इसमें शामिल होंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version