आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी को पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया है। इससे संबंधित अधिसूचना झारखंड विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि समिति की सभापति सबिता महतो हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version