Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेलेंस्की ने कहा, बखमुत अब बस हमारे दिलों में है, रूस ने सबकुछ तबाह कर दिया
    Breaking News

    जेलेंस्की ने कहा, बखमुत अब बस हमारे दिलों में है, रूस ने सबकुछ तबाह कर दिया

    azad sipahiBy azad sipahiMay 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के बीच जापान पहुंचे राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बखमुत अब बस हमारे दिलों में है। रूस ने सबकुछ तबाह कर दिया है। एक दिन पहले शनिवार को रूस की निजी सेना वैगनर ने बखमुत पर कब्जे का दावा किया था। रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि निजी सेना वैगनर ने रूसी सैनिकों की मदद से बखमुत पर कब्जा कर लिया है। बखमुत, पूर्वी यूक्रेन का अहम शहर है।

    जेलेंस्की इस समय जापान में हैं और हिरोशिमा में आयोजित जी-7 सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से कहा कि अब यह शहर खत्म हो गया है। रूस की सेना ने बखमुत में सबकुछ नष्ट कर दिया है। वैगनर के मुखिया ने दावा किया कि उसने रूस-यूक्रेन युद्ध की सबसे लंबी और सबसे कठिन लड़ाई के बाद बखमुत शहर पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन यूक्रेन के रक्षा अधिकारियों ने इससे इनकार किया।

    टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि शहर शनिवार दोपहर पूरी तरह से रूसी नियंत्रण में आ गया। उसके साथ लगभग छह लड़ाके थे। वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने कहा कि लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर है, अभी तक की स्थिति के अनुसार इस क्षेत्र में कुछ औद्योगिक और बुनियादी सुविधाओं पर हमारे सुरक्षा बलों का नियंत्रण है।

    यूक्रेन के पूर्वी कमान के प्रवक्ता सेर्ही चेरेवत्यी ने बताया कि प्रिगोझिन का दावा सच नहीं है। बखमुत में हमारे सैनिक लड़ रहे हैं। बखमुत और उसके आसपास आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। यदि रूसी सेनाओं ने बखमुत पर नियंत्रण कर लिया है, तो उन्हें अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण वाले डोनेत्स्क क्षेत्र के शेष हिस्से को अपने नियंत्रण में करने का बड़ा कार्य करना शेष होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुपवाड़ा से जैश का ऑपरेटिव गिरफ्तार, रच रहा था अस्थीरता फैलाने की साजिश
    Next Article पापुआ न्यू गिनी पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री मरापे ने पांव छूकर किया स्वागत
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version