रांची। रांची की एक छात्रा से मेडिकल कॉलेज में नामांकन का झांसा देकर 19 लाख की ठगी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि हटिया के रहने वाले ओम प्रकाश झा की बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर निशांत कुमार सिंह नामक शख्स ने 19 लाख की ठगी कर ली। इस संबंध में मुजफ्फरपुर के रहने वाले निशांत के खिलाफ ओम प्रकाश झा ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

2022 की है मामला
प्राथमिकी में ओम प्रकाश झा ने बताया है कि वर्ष 2022 के सितंबर महीने में आकाशवाणी पटना में सहकर्मी दीपक कुमार ने उनका परिचय निशांत सिंह से कराया था। निशांत ने बताया था कि वह रांची दूरदर्शन में कार्यरत कर्मी की बेटी का एडमिशन मेडिकल कॉलेज में करा रहा है। उसी बात पर ओम प्रकाश झा ने भी उससे अपनी बेटी का मेडिकल में एडमिशन कराने की बात की।

जीपीएफ और बैंक से लोन लेकर दिये थे रुपये
एडमिशन कराने के लिए ओम प्रकाश झा ने जीपीएफ से छह लाख तथा बैंक से 13 लाख, कुल 19 लाख रुपये आरोपी निशांत के विभिन्न खातों में डाले। काफी दिन हो जाने के बाद भी जब एडमिशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तो निशांत से जानकारी ली गयी। उसने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से आपकी बेटी का एडमिशन नहीं हो पायेगा। उसके बाद आरोपी निशांत से रुपये लौटाने के लिए कहा गया, तो उसने तीन चेक दिये और कहा कि तीन महीने के बाद इसे कैश कराया जाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version