Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन
    मनोरंजन

    फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन

    adminBy adminMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। ‘टाइटैनिक’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर और पुरस्कृत फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले मशहूर अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बर्नार्ड हिल की मौत ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री और बर्नार्ड हिल की सह-कलाकार बारबरा डिक्सन ने उनकी मौत की जानकारी साझा की है।

    अभिनेत्री बारबरा ने ट्वीट किया, ‘बड़े दुख के साथ मैं बर्नार्ड हिल के निधन की सूचना दे रही हूं। वर्ष 1974 में हमने विली रसेल के शो ‘जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो एंड बर्ट’ में साथ काम किया था। वह एक अद्भुत अभिनेता थे, उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

    बर्नार्ड हिल की मौत का सही कारण समझ नहीं आ सका। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार बर्नार्ड हिल की मौत रविवार, 5 मई को हुई। बर्नार्ड हिल के निधन पर उनके फैंसों ने भी शोक जताया है। कई यूजर्स उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उल्लेख किया है कि वह अभिनय की बारीकियों को कैसे जानते थे।

    उल्लेखनीय है कि बर्नार्ड ने 1997 की ऑस्कर विजेता फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका निभाई, जिसमें केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अभिनय किया था। इस रोल के लिए उन्हें आज भी सराहा जाता है। उन्होंने ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ में किंग थियोडेन का किरदार निभाया था। बर्नार्ड ने कई टीवी शो में भी काम किया है। उन्होंने अपने 1983 के शो बॉयज़ फ्रॉम द ब्लैकस्टफ के लिए बाफ्टा पुरस्कार भी जीता। बीबीसी ड्रामा सीरीज़ वुल्फ हॉल (2015) में भी उनका यादगार प्रदर्शन था। वह वर्ष 2008 की वाल्किरी और वर्ष 2002 की स्कॉर्पियन किंग में टॉम क्रूज़ के साथ भी दिखाई दिए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरण जौहर का उड़ा मजाक, पोस्ट शेयर कर दिया रिएक्शन
    Next Article सनी देओल ने अपने फिल्मी सफर के बारे में की बात
    admin

      Related Posts

      दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने की बंपर कमाई

      June 22, 2025

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version