रांची (आजाद सिपाही)। केंद्र गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह रांची में शुक्रवार को रोड शो करेंगे। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार रोड शो चुटिया में शाम 5 बजे से शुरू होगा। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक होगा। इस दौरान अमित शाह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार रोड शो करने के बाद अमित शाह लौट जायेंगे। इधर 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचेंगे। वह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version