Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»चुनाव ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती एक और होमगार्ड जवान की मौत
    राज्य

    चुनाव ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती एक और होमगार्ड जवान की मौत

    adminBy adminMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अब तक हो चुकी है चार होमगार्ड जवान की मौत

    अररिया। अररिया में तीसरे चरण के दौरान हुए लोकसभा चुनाव में चार होमगार्ड जवान की मौत हो गई।जोकीहाट के सतधारा प्राथमिक विद्यालय में चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान की तबियत अचानक बिगड़ गई थी,जिसके बाद मंगलवार को आनन फानन में उसे अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।मृतक होमगार्ड जवान मनोज झा सीतामढ़ी में पदस्थापित थे।

    किशनगंज में दूसरे चरण के चुनाव कराने के बाद तीसरे चरण में चुनाव के लिए अररिया आए थे।उनका विभागीय बैच संख्या 14690 है।होमगार्ड जवान मनोज झा के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया,जहां डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम,होमगार्ड समादेष्टा ममता कुमारी,सार्जेंट,मेजर आदि के द्वारा शोक सलामी दी गई।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मृतक होमगार्ड जवान को विभागीय प्रावधान के अनुसार हरेक सुविधा और मुआवजा परिजनों को दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

    इससे पहले ऑन ड्यूटी अररिया के पलासी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचैली स्थित मतदान केंद्र संख्या 49,50 और 51 में तैनात महेंद्र साह का निधन मंगलवार को हो गया था।ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी भी तबियत बिगड़ गई थी,जिसके बाद उसे आनन फानन में पलासी से अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया था,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।महेंद्र साह भी सीतामढ़ी जिले में पदस्थापित होमगार्ड के जवान थे,जो सीतामढ़ी के रंजीतपुर गांव का रहने वाला था।

    अररिया में होमगार्ड के चार जवान के मौत के बाद हड़कंप मच गया।चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया गया।घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।घटना पर जिलाधिकारी इनायत खान,एसपी अमित रंजन एवं होमगार्ड के समादेष्टा ममता कुमारी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक को सरकारी प्रावधान के अनुसार सारी सुविधा प्रदान करने की बात कही।

    उल्लेखनीय हो कि इससे पहले चुनाव को लेकर सीतामढ़ी के महेंद्र साह के अलावे किशनगंज से अररिया पहुंचे मुजफ्फरपुर के दो होमगार्ड जवान की मौत पहले हो चुकी है।मुजफ्फरपुर के होमगार्ड को जवान सुधीर कुमार सिंह की जहां हर्ट अटैक से मौत हुई थी।वहीं मुजफ्फरपुर के हो रोशन कुमार की मौत रविवार को ड्यूटी के लिए मतदान केंद्र जाने के क्रम में अररिया फारबिसगंज मार्ग में बरदाहा चौक के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज तेलंगाना में
    Next Article कुख्यात अपराधी महताब गिरफ्तार, दो शस्त्र व 20 कारतूस बरामद
    admin

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version