रांची। रांची के डंगरा टोली के पास फातिमा नगर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया। झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी आदिवासी नेता तथा झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
तिर्की ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार के कार्य में लग जाएं। बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों की जानकारी दें। इस बार रांची लोकसभा क्षेत्र से हमारी जीत पक्की है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।