Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»डकैतों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान को लूटा, लाखों के गहने और नगद ले उड़े
    झारखंड

    डकैतों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान को लूटा, लाखों के गहने और नगद ले उड़े

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके एयरपोर्ट बाजार के पास एक ज्वेलर्स की दुकान में लूट हुई है। एमबी ज्वेलर्स नामक बड़े शोरूम में अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लाखों के गहने और नगद लूट लिये। दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:50 पर अपराधी दुकान में घुसे और दुकान में घुसते ही बंदूक तान दी। अपराधी नकाब पहने हुए थे। अपराधियों के पास दो पिस्टल और एक स्टेनगन था।

    अपराधियों ने करीब सात मिनट तक दुकान में तांडव मचाया। पिस्तौल और स्टेनगन के दम पर सभी को धमकाया। उन्होंने वहां मौजूद दुकान के कर्मचारियों से सारे गहने को एक झोले में डालने को कहा। इसके बाद अपराधियों की नजर दुकान में रखे पैसे पर पड़ी। फिर अपराधियों ने नगद लिया और आराम से भाग निकले। तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार होकर वहां से भागे। इन सारे अपराधियों की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। लेकिन काफी देर के बाद पुलिस वहां पहुंची। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा में भी भाजपा की हार सुनिश्चित: वृंदा कारात
    Next Article दोहरे हत्याकांड में राजा चौधरी को उम्रकैद की सजा
    admin

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version