Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मंत्री आलमगीर आलम को इडी ने भेजा समन, 14 मई को होगी पूछताछ
    Jharkhand Top News

    मंत्री आलमगीर आलम को इडी ने भेजा समन, 14 मई को होगी पूछताछ

    adminBy adminMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम को इडी ने समन भेजा है। आमलगीर आलम से रांची स्थित जोनल कार्यालय में 14 मई को पूछताछ की जायेगी। इडी ने मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम से पूछताछ में कई जानकारी मिली है। कहां-कहां से रुपये आए, कमीशन की राशि कहां-कहां बंटती थी, इन सभी बिंदुओं पर कई अहम जानकारी इडी को मिली है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर बड़ा खुलासा कर सकती है। कमीशन में हिस्सा कहां-कहां जाता था, इसकी भी जानकारी इडी को मिली है। संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर 13 मई तक इडी की रिमांड पर हैं। मंत्री आलमगीर आलम के अलावे इडी ग्रामीण विकास विभाग के कुछ अभियंताओं को भी समन करने की तैयारी में है।

    आपको बता दें कि पिछले सप्ताह झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी दो दिनों तक चली थी। इडी को 35 करोड़ की अधिक की रकम बरामद हुई। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में इडी ने सोमवार को छापा मारा था जो कथित रूप से संजीव लाल के घरेलू सहायक जहांगीर का है। यहां से केंद्रीय एजेंसी ने फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। जबकि कुछ अन्य परिसरों में भी तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदरभंगा संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित- जीवेश्वर मिश्र
    Next Article रायपुर : नक्सलवाद पर हम मजबूती से लड़ रहे हैं : मुख्यमंत्री साय
    admin

      Related Posts

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025

      महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version