Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केवल वोट के लिए आते हैं, मुसीबत में हाल भी नहीं पूछता गांधी परिवार : अमित शाह
    देश

    केवल वोट के लिए आते हैं, मुसीबत में हाल भी नहीं पूछता गांधी परिवार : अमित शाह

    adminBy adminMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शाह बोले कि रायबरेली को बनायेंगें प्रदेश का नंबर एक जिला

    रायबरेली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गांधी परिवार रायबरेली को परिवार कहता है लेकिन केवल वोट लेने आता है और मुसीबत में हाल भी नहीं पूछता। अमित शाह ने गांधी परिवार को जमकर घेरा और कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं, रायबरेली वालों ने सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। मैं उनसे पांच सवाल पूछता हूं कि लोकतंत्र में पांच साल तक यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है ? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी यहां आए हैं ? उन्होंने कहा कि रायबरेली में 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुईं। कहाँ गया था गांधी परिवार।

    अमित शाह ने कहा एनटीपीसी प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई। यहां गांधी परिवार आया ? बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया ? नाव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया ? तार गिरने से रोपाई कर रही 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं, उनके घर कोई गया है ? 5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया ? बहन प्रियंका… ये परिवार है आपका ?

    अमित शाह ने कहा, ”शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं। आप इतने सालों से वोट दे रहे हो। आपको सांसद निधि से कुछ मिला है ? उन्होंने पूरा खर्चा किया है। अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया ? यह उनके वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।”

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा यह गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपये देंगे। मैं अभी-अभी तेलंगाना से आया हूं। तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या, 1,500 रुपये नहीं दिए।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि रायबरेली का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान देने को तैयार है। कांग्रेस वाले प्रभु श्रीराम मंदिर का विरोध कर रहे हैं जो कि जनता उन्हें कभी माफ़ करनेवाली नहीं है। रायबरेली की जनता से अमित शाह ने कहा कि यह परिवार विकास का अवरोध बना है। इसे हटाइये और हम इसे पूरे प्रदेश का नम्बर एक जिला बनायेंगे। उन्होंने राष्ट्र हित में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा – आरजेडी सुप्रीमो क्या सवाल पूछेंगे उन्हें कुछ याद है
    Next Article कोडरमा के एडुमेटा द आई स्कूल में मनाया मदर्स-डे
    admin

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version