रांची। चुनाव पर्यवेक्षक बन कर दूसरे राज्यों में गये लगभग दो दर्जन आइएएस पदाधिकारी वापस झारखंड लौट गये हैं। चुनाव आयोग ने इन आइएएस अधिकारियों को पहले दो चरणों के लिए ही पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया था। चुनाव संपन्न कराने के बाद सभी आइएएस अब वापस लौट गये।
सभी अधिकारी अपना कामकाज भी संभाल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब वे मतदान के पहले वापस उन राज्यों में जायेंगे जहां उन्हें पर्यवेक्षक बनाया गया था। 4 जून को मतगणना कार्य पूरा कराने के बाद वे वापस झारखंड लौट जायेंगे। इसके बाद के चरण के लिए एक-दो आइएएस अधिकारियों की ही मांग राज्य सरकार से की है।
सूत्रों के अनुसार झारखंड से अगले तीन चरणों के चुनाव के लिए और अधिकारियों की मांग नहीं की गयी है। ऐसे में इस बार के चुनाव में अधिक अधिकारी राज्य से बाहर नहीं गये। कामकाज में कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा।