रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी कांग्रेस पार्टी देगी। महिलाओं को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। पहले और दूसरे फेज के चुनाव में भाजपा दूर तलक नहीं दिख रही है। अब झारखंड की बारी है। झारखंड की जनता भी मत देकर फैसला सुनायेगी। बाहरी लोगों को जनता इस बार भगायेगी। खोखले नारों के पीछे बाहर के लोग नुमाइंदगी कर रहे हैं। इसी कारण लोग आपके मामले को नहीं उठाते हैं।