रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सोमवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर नई दिल्ली से रांची पहुंचे। तरुण चुग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। अब तो मंत्री और कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता के घर से ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये नकदी बरामद हो रहे हैं।

तरुण ने कहा कि झारखंड के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है। ऐसे में ठगबंधन की सरकार में अंजाम-ए-झारखंड क्या होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि ये पैसे किनके हैं। साथ ही कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत पक्की है। जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

इससे पूर्व अरुण ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव संसदीय क्षेत्रों पलामू, सिंहभूम, खूंटी लोहरदगा के लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज सिंह उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version