Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोतिहारी के कुख्यात कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा
    राज्य

    मोतिहारी के कुख्यात कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा

    adminBy adminMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। एके-47 बरामदगी मामले में कोर्ट ने कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कुणाल सिंह को दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाई है।इसके साथ ही कोर्ट ने कुणाल को विभिन्न धाराओं में 42 हजार रुपयेअर्थदंड की सजा भी दी है। अर्थदंड नहीं देने पर कुणाल सिंह को अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस मामले में सत्रवाद संख्या 1028/2023 विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक सुभाष चंद्र यादव ने 11 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन का पक्ष रखा। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कन्हैया प्रसाद सिंह ने पक्ष रखा।

    उल्लेखनीय है,कि मंगलवार 7 मई को न्यायालय ने कुणाल सिंह को दोषी ठहराया था और न्यायालय ने 8 मई बुधवार को सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने अपने निर्णय में अभियुक्त कुणाल कुमार सिंह के विरूद्ध 21 आपराधिक मामले होने के साथ ही चर्चा करते हुए करीब आधा दर्जन आपराधिक व आर्म्स एक्ट मामले में दोषी पाया है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दे कि एके-47 बरामदगी मामले में पिपराकोठी थाना के तत्कालीन एसआई मनोज कुमार सिंह ने पिपराकोठी थाना कांड संख्या 63/2023 दर्ज कराया था।

    कुणाल कुमार सिंह के पास से पुलिस ने 9 एमएम का लोडेड पिस्टल, 9 एमएम के दो मैगजीन, नाइन एमएम का 20 कारतूस, मोबाइल, छह वाकी टाकी बरामद किया। वहीं उसके घर में कंबल से ढके बैग में रखे एक एके 47 रायफल बरामद हुआ,जिसमें 25 गोली मैगजीन सहित था। साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की। बता दें कि पिपराकोठी थाना के कुड़िया बंगरी निवासी अशर्फी सिंह का पुत्र कुणाल कुमार सिंह है। वह जिला के कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। कुणाल सिंह पर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के कई थानों में कुल 17 संगीन मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, रंगदारी, पुलिस और उत्पाद टीम पर हमला, स्कूल पर फायरिंग समेत कई मामले शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा अध्यक्ष नड्डा की आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बिंदकी में जनसभा
    Next Article बिहार में राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही छाया है अंधेरा,बारिश के आसार
    admin

      Related Posts

      राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी

      November 15, 2025

      कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई

      November 15, 2025

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version