रांची। पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ मुंबई की उस महिला ने 15 दिन पहले फिर से बलात्कार का केस दर्ज कराया है। यह पूरा मामला साल 2013 का है, जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे। उन्होंने मुंबई के एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

एक्स पर ट्वीट कर दुबे ने दिया बड़ा बयान
निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा है कि ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ मुंबई की उस महिला ने बलात्कार का केस दर्ज कर दिया है। यह मामला 2013 में मुख्यमंत्री रहते मुंबई के होटल का है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 164 में मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होकर केस दर्ज किया।

https://x.com/nishikant_dubey/status/1793508597693116442

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version