-एक-एक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगा
-तुष्टीकरण और विभाजन की राजनीति इंडी गठबंधन की पहचान
रांची- गिरिडीह। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यहां इंडी गठबंधन की करारी हार तय है। इस चुनाव को जनता ने देश का चुनाव समझा है और एक-एक वोट नरेंद्र मोदी के समर्थन में जाने वाला है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थन में आयोजित पदयात्रा के दौरान कहीं। बाइक रैली में भी शामिल हुए।

कहस कि गिरिडीह की जनता 25 मई को फिर से एक बार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपना बहुमूल्य मत एनडीए को देगी। पिछले पांच सालों में चंद्र प्रकाश चौधरी ने क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य किये हैं। विकास कार्यों के कारण गिरिडीह जो 2018 में नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षी जिलों की सूची में 108वें पायदान पर था, वह आज तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछली बार से अधिक मतों से जनता चंद्र प्रकाश चौधरी को विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी।
सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार जनता के बीच अपनी मौजूदगी का एहसास नहीं करा पायी है। इन्होंने झारखंड की पहचान को बदल दिया है। झारखंड को अपनी कला-संस्कृति, भाषा और स्वर्णिम इतिहास के लिए जाना जाता था लेकिन आज पूरे देश में हमारे राज्य को भ्रष्टाचार से जाना जा रहा है। यह स्थिति हम सभी राज्यवासियों के लिए निराशाजनक।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version