रांची। सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय गुरुवार को निरीक्षण के लिए रिनपास पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की समस्या सुनी और महिला वार्ड की मरीजों से भी मिले। न्यायायुक्त ने मरीजों के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही रिनपास के किचेन में भी गये। वहीं अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी से इसकी विस्तृत जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बहरा और रिनपास की निदेशक डॉक्टर जयति सिमलाई समेत अन्य मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version