रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संदेश जारी कर कहा है कि रांची में भूमि माफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस तत्पर है। इसके लिए 24 घंटे कार्य करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर 9153886241 जारी किया गया है। एसएसपी ने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं।

यूं तो भूमि विवाद के मामले में कानूनी कार्यवाई अपेक्षित है या नहीं, इसपर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन कुछेक मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन का अवैध कब्जा करना चाहता है और उस समय तुरंत जमीन का कागजात दिखाना भी संभव नहीं होता है। ऐसे अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए रांची पुलिस एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर रही है। जब कोई भूमाफिया अवैध ढंग से अचानक कब्जा करना चाहे, तो पीड़ित व्यक्ति रांची पुलिस को सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल अवश्य करे। रांची पुलिस पीड़ित व्यक्ति का सहयोग अवश्य करेगी।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version