रांची। झारखंड के सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार उन्हें यह सम्मान सोमवार को मेडागास्कर की राजधानी अन्टाननरीवो में दी गयी है। उन्हें यह सम्मान ओरफिलिनत होप नामक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने दी है।

पंकज यादव झारखंड में जनाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने ,पब्लिक राइट के हक़ की लड़ाई लड़ने सहित अन्य जनहित में किये गए कार्यो के लिए इन्हे सम्मानित किया है।मेडागास्कर सरकार के सहयोग से संचालित इस अंतरास्ट्रीय संस्था ने पंकज के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। संस्था के बच्चों के बीच पंकज यादव ने झारखंड में किये गए जनहित कार्यों का उल्लेख किया। भारत में जनता के लिए बनाये गए शिक्षा के अधिकार ,भोजन के अधिकार ,सेवा के अधिकार ,स्वास्थ के अधिकार सहित अन्य अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। मेडागास्कर के बच्चों ने उत्सुकता से भारत के लोगों और बच्चों को दिए गए अधिकारों को सुना तथा अपने अनुभव शेयर किये। संस्था के आमंत्रण पर मेडागास्कर पहुंचे पंकज यादव ने भारत और मेडागास्कर के पुराने संबधों को भी जाना ।

उल्लेखनीय है कि पंकज यादव झारखंड में मुखर होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं। पंकज की शिकायत पर इडी ,सीबीआई ,एसीबी जैसी जांच एजेंसीयां जांच कर रही है। साथ ही पंकज जनाधिकारों के प्रति लोगो को हमेशा जागरूक करते रहते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version