चाइबासा। सरायकेला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम की सीमा पर गुरुवार को अचानक नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच 10 लाख के इनामी अमित मुंडा दस्ते से मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। खूंटी-चाइबासा सीमा पर स्थित कराइकेला थाना क्षेत्र के बलियाडीह में मुठभेड़ मारे गये नक्सली की पहचान एरिया कमांडर बुधराम मुंडा के रुप में की गयी है। ट्राइ जंक्शन इलाके में खूंटी और चाइबासा पुलिस के साथ सुरक्षाबल सर्च पर निकले थे। इसी क्रम में अमित मुंडा दस्ता के नक्सली फायरिंग कर दी। जबाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसमें एक नक्सली को मार गिराया।

बताया जा रहा है कि कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगी है। सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों के टॉप नक्सली जुटने वाले हैं। सूचना के बाद सीआरपीएफ के 209 कोबरा और पश्चिमी सिंहभूम के सीआरपीएफ की 60 बटालियन के जवान सहित झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान खूंटी जिले के अड़की और पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच गुरुवार की दोपहर भीषण मुठभेड़ शुरू हो गयी। दोनों तरफ से गोलीबारी के बीच एक नक्सली मारा गया, जबकि कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अभी सर्च किया जा रहा है। हालांकि जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग गये।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version