रांची। भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा मंगलवार को प्रत्याशी संजय सेठ को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कांके रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता सह वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे ने किया। जनसंपर्क अभियान की शुरूआत भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा के द्वारा की गयी।
अभियान के दौरान राजीव रंजन मिश्रा ने जनता से संजय सेठ को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही पीएम मोदी के द्वारा किये गये कार्यों की लोगों को जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के नेतृत्वकर्ता शंकर दुबे ने जनता को अब की बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प दिलाया। जनसंपर्क अभियान में कैलाश केसरी, पंकज वत्सल, डॉ सौरव चौधरी, आशुतोष द्विवेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, विणा श्री, रीता दुबे, रीना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांके क्षेत्र के लोग शामिल थे।