-सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने सोमवार को सुखदेव नगर मंडल, जोन्हा, सिल्ली, राहे, धुर्वा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने का चुनाव है। यह चुनाव देश को एक सशक्त नेतृत्व देने का चुनाव है। एक सशक्त व्यक्ति को हम देश की बागडोर दे सकें इसका निर्णय करने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश प्रथम के भाव से काम करते हैं। कहा कि झारखंड में नक्सलवाद चरम पर है। कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। यहां की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। आये दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।

आलम यह है कि शाम होते ही बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं। छिनैती की घटनाएं बढ़ गयी हैं। शासन और प्रशासन का डर अपराधियों में खत्म हो गया है। जब रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार थी, तो झारखंड में नक्सलवाद खत्म हो गया था। महिलाएं 24 घंटे कहीं भी आ जा सकती थीं। नक्सली झारखंड छोड़ कर चले गये थे। अब राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था यहां के लोगों के लिए श्राप बन गया है। इसलिए 25 तारीख को राष्ट्रीय हित में मतदान करें। इस दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, ललित ओझा, संजय जयसवाल, डॉ भीम प्रभाकर, डॉ अभिषेक रामदीन, अनीता वर्मा, मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, हरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, राजू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version