Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धनबाद में मामला सुलझाने गई जवानों पर पथराव, स्थानीय युवकों पर पुलिस ने भी किया लाठीचार्ज
    Top Story

    धनबाद में मामला सुलझाने गई जवानों पर पथराव, स्थानीय युवकों पर पुलिस ने भी किया लाठीचार्ज

    adminBy adminMay 8, 2024Updated:May 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद जिले के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के गजलीटांड़ में पुलिस और स्थानीय युवकों के बीच झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि कतरी नदी पर बन रहे पुल निर्माण के दौरान जमकर बवाल हुआ है। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना मंगलवार शाम की है। बाद में पुलिस ने भी युवकों पर लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों ने बताया कि कतरी में पुल निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय युवकों ने ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी। इस पर विवाद हो गया। युवकों ने काम बंद करा दिया।

    बोलेरो को तोड़ दिया है युवकों ने 
    सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवकों को समझाया। लेकिन युवक पुलिस से उलझ गये और पुलिस के साथ ही मारपीट करने लगे। युवकों की संख्या ज्यादा थी इस कारण जवान वहां से पीछे हट गए। युवकों ने पुलिस की बोलेरो को तोड़ दिया है। बाद में सूचना मिलने पर जोगता, तेतुलमारी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और युवकों को खदेड़ा।

    युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
    स्थानीय युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ठेकेदार हमलावर युवकों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा रहा है। वहीं युवकों का कहना है कि ठेकेदार झूठ बोल रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने ठेकेदार से स्थानीय लोगों के लिए काम मांगा था।

    एफआईआर दर्ज किया गया 
    इस घटना के संबंध में अंगारपथरा ओपी प्रभारी बीडी विधाता ने बताया कि घटना को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर की ओर से लिखित शिकायत की गई है। जिसमें 10 नामजद और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस की ओर से एक और एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। विधि व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं, कार्यकाल पूरा करेगी
    Next Article आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल को सस्पेंड करने की तैयारी
    admin

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version