रांची। रांची की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय बुधवार को सुबह मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स से मिली। उनसे आशीर्वाद मांगा। सुबह-सुबह टहलने वाले नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।

मोरहाबादी मैदान के बाद यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची नगर निगम वार्ड संख्या-28 अंतर्गत किशोरगंज पहुंचे। यहां वे जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में इंडी गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय सिन्हा दीपू, कुमार राजा, मेहुल प्रसाद, दीपक लाल, दीपक ओझा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिढा, राजू काठपाल, विक्की अरोड़ा, अर्चना मिर्धा, अमित, मौलेश सिंह, विक्की, अर्चना सहित अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version