Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शराब नीति में हेमंत सरकार ने 2018 की नियमावली को माना सर्वश्रेष्ठर : रघुवर
    Top Story

    शराब नीति में हेमंत सरकार ने 2018 की नियमावली को माना सर्वश्रेष्ठर : रघुवर

    shivam kumarBy shivam kumarMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। झारखंड सरकार ने हाल ही में पारित 2025 की नई शराब नीति में स्वीकार किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में वर्ष 2018 में बनाई गई शराब बिक्री नियमावली ही राज्य हित और जनहित में सबसे उपयुक्त रही है।

    शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको आवासीय कार्यालय, जमशेदपुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने एक बार फिर यह स्वीकार किया है कि उनकी सरकार की नीतियां, विशेषकर शराब बिक्री को लेकर बनाई गई 2018 की नियमावली, वर्तमान सरकार की नीतियों की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनकल्याणकारी थीं।

    उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट द्वारा पारित झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली 2025 में 2018 की नियमावली को ही मुख्य आधार बनाया गया है। यह स्पष्ट संकेत है कि वर्तमान सरकार को अपनी पिछली दो बार की नीति परिवर्तनों से हुए नुकसान का अहसास हो चुका है।

    रघुवर दास ने बताया कि 2018 की नीति के लागू होने के बाद राज्य को शराब से प्राप्त राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। जहां 2018-19 में यह राजस्व 1082 करोड़ रुपये था, वहीं 2019-20 में यह बढ़कर 2009 करोड़ रुपये हो गया था।

    इसके विपरीत, वर्तमान सरकार की ओर से 2020 के बाद दो बार नियमावली में परिवर्तन किए गए, लेकिन इससे राजस्व में गिरावट आई और शराब व्यापार में अव्यवस्था फैली। सरकार की नई रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि खुदरा दुकानों में ग्राहकों को लोकप्रिय ब्रांड की उपलब्धता नहीं थी, एमआरपी से अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतें आईं, बिक्री की अंडर रिपोर्टिंग की गई और समय पर ऑडिट भी नहीं कराए गए।

    रघुवर दास ने आरोप लगाया कि स्वार्थ आधारित नीति के चलते झारखंड की छवि राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है और जनहित को गहरी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि नीति का प्रभाव तभी देखने को मिलेगा जब उसका ईमानदारी से पालन किया जाए।

    अंत में उन्होंने कहा, “जब सरकार की नीति स्पष्ट, नियत साफ और नेतृत्व मजबूत होता है, तभी निर्णयों में नीतिगत मजबूती झलकती है। दुर्भाग्यवश, वर्तमान सरकार में इसकी स्पष्ट कमी देखने को मिल रही है।”

    पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, यह स्वीकारोक्ति इस बात का प्रमाण है कि झारखंड के लिए बनाई गई 2018 की नीतियां आज भी सबसे उपयुक्त और प्रभावशाली मानी जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना के सम्मान में रांची विश्वविद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Next Article राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल

      July 15, 2025

      राज्यस्तरीय हिंदी साहित्य संगोष्ठी 27 को

      July 15, 2025

      दारूडीह पोस्ट ऑफिस की बीपीएम की संदिग्ध मौत

      July 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल
      • बिहार कैबिनेट में पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरी देने सहित 30 प्रस्तावों पर मुहर
      • अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित
      • दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर इडी की छापेमारी
      • रिश्वत मांगने संबंधि ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version